इंदौर: राजेंद्र नगर क्षेत्र के भीमनगर में 52 वर्षीय बीजेपी कार्यकर्ता दिलीप तायडे का देर रात एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. दिलीप पिछले 13 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. चार अक्टूबर को पड़ोसी रोशन खराटे द्वारा मारपीट किए जाने के बाद उनकी हालत बिगड़ी थी.
घटना के दिन, दिलीप अपने भांजे के बच्चे को पतंग उड़ाते समय सावधानी बरतने की चेतावनी दे रहे थे. पास में बैठे रोशन को यह बुरी लगी और उसने कहासुनी के बाद हॉकी और डंडा लेकर दिलीप पर हमला कर दिया. हमले में दिलीप के सिर और शरीर पर कई चोटें आईं. परिवार का आरोप है कि पुलिस अब तक आरोपी को पकड़ने में विफल रही है. पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर मामले में आगे की कार्रवाई की बात कही है.
