पहले डबल हेडर के बाद अंकतालिका में हुआ बड़ा बदलाव, राजस्थान रॉयल्स की टीम टॉप पर पहुंची

राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और आईपीएल 2026 अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। चेन्नई की टीम आखिरी पायदान पर है।

आईपीएल 2026 का 9वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की टीम ने 6 रनों से जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली। गुजरात से जीत के बाद राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंच गई है। वहीं गुजरात को पहले दो मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

वहीं इस मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस पर जीत हासिल की थी। दो मुकाबले में दो जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम दूसरे पायदान पर है। वहीं पंजाब किंग्स भी शुरुआती दो मैच जीतकर तीसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं आरसीबी की टीम चौथे स्थान पर है। आरसीबी ने 1 मैच में एक जीत हासिल की है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने सीजन में 2 मैच खेले हैं। हैदराबाद को 1 मैच में जीत और 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 2 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ छठे स्थान पर है। गुजरात टाइटंस सीजन के अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाकर सातवें स्थान पर है। एलएसजी अपना खेला एकमात्र गंवाकर आठवें स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाकर नौवें और चेन्नई सुपर किंग्स अपने दोनों मैच गंवाकर दसवें स्थान पर है।

समान अंक के बावजूद कई टीमों का अंकतालिका में स्थान ऊपर नीचे है। इसकी वजह रन रेट है। अंकतालिका में टीमों की रैंकिंग रन रेट के आधार पर है। अंकतालिका में हर मैच के बाद बदलाव होता है। रविवार को दो मैच होने हैं। ऐसे में अंकतालिका में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

IPL 2026 में सीएसके और एलएसजी की नजरें पहली जीत पर
शाम 3:30 से पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाएगा। दूसरा मैच शाम 7:30 से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। सीएसके अपने दोनों शुरुआती मैच हार चुकी है और आरसीबी के खिलाफ उसके घरेलू मैदान में सीजन की पहली जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी।

Next Post

घर में टीवी तक नहीं था, आज खरीदी ₹15,000 करोड़ की टीम; जानें कौन है राजस्थान रॉयल्स के नए ओनर कैलाश सोमानी

Sun Apr 5 , 2026
वाशिम के कैलाश सोमानी ने रचा इतिहास! ₹15,286 करोड़ में खरीदी IPL की राजस्थान रॉयल्स टीम। संघर्ष से साम्राज्य तक की प्रेरणादायक कहानी, जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया। 15 अगस्त 1974 को वाशिम में जन्मे कैलाश सोमानी (काल सोमानी) ने जिस सफर की शुरुआत एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से […]

You May Like