क्राइम ब्रांच ने एक करोड़ का सामान किया जब्त, दो फरार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 170.90 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, एक ट्रक, एक कार और 396 एल्यूमीनियम सिल्लियाँ जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 1.33 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है.

क्राइम ब्रांच पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि फरार आऱोपीगण संतोष और रोहित एक कार से सीहोर से बिलकिसगंज के रास्ते भोपाल तरफ आ रहे हैं. आरोपीगणो को रातीबड़ रोड कलखेडा सडक के पास पकड़ा गया. आरोपियों ने अपना नाम संतोष बैरागी (48) और रोहित स्वामी (27) निवासी जिला देवास का बताया. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया.

Next Post

मुखर्जी के बलिदान से मजबूत हुआ राष्ट्रवाद का संकल्प

Sun Jun 28 , 2026
बैतूल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को बैतूल जिले के भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के कुकरू स्थित बूथ क्रमांक 318 पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया। इस […]

You May Like