उचेहरा के बाबूपुर में 20 पेटी शराब जब्त

सतना: अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने उचेहरा क्षेत्र के ग्राम बाबूपुर में दबिश देकर एक मकान से 20 पेटी से अधिक देसी-विदेशी शराब बरामद की। कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।नागौद वृत्त प्रभारी संजय साकेत ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बाबूपुर में अवैध शराब के धारण एवं विक्रय की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने आरोपी जयपाल सिंह के रहवासी मकान में दबिश दी।
तलाशी के दौरान मौके से गोवा ब्रांड की 710 नग विदेशी मदिरा तथा 215 नग देसी मदिरा प्लेन बरामद हुई। कुल 1015 नग शराब की मात्रा 182.70 बल्क लीटर आंकी गई है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1 लाख 18 हजार 725 रुपए बताई गई है। मामले में रक्षा सिंह और जयपाल सिंह, दोनों निवासी ग्राम बाबूपुर, थाना उचेहरा, जिला सतना को गिरफ्तार किया गया। आबकारी विभाग ने आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की।

Next Post

पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई में पहुंचे 82 फरियादी, पारिवारिक विवाद से लेकर जमीन धोखाधड़ी तक की शिकायतें

Wed Aug 12 , 2026
इंदौर :पुलिस कमिश्नर कार्यालय में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में 82 फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे. इनमें पारिवारिक विवाद, जमीन मकान से जुड़े मामले, साइबर और वित्तीय धोखाधड़ी, कब्जे, पैसों के लेन देन तथा महिला अपराध से संबंधित शिकायतें प्रमुख रहीं. पुलिस कमिश्नर ने आवेदकों की बात सुन संबंधित अधिकारियों […]

You May Like