उमरियापान से सिहोरा मार्ग जर्जर: स्पेस टेक्नोलॉजी की सड़क दे रही दुर्घटना को निमंत्रण

उमरियापान। उमरियापान से सिहोरा मार्ग की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग उदासीन बने हुए हैं और किसी भी प्रकार का सुधार कार्य अब तक शुरू नहीं किया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाली से आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद मिश्रा और युवा कांग्रेस नेता विराट पाण्डेय ने पीडब्ल्यूडी विभाग से तुरंत सड़क मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग और प्रशासन की होगी।

Next Post

हत्या के मामले में 6 आरोपियों को आजीवन कारावास

Mon Sep 1 , 2025
रीवा। गुढ़ थाना अन्तर्गत हत्या के मामले में विशेष न्यायालय अष्टम अपर सत्र न्यायाधीश रीवा द्वारा आरोपियो को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और अर्थदण्ड से भी दंडित किया गया है. सात वर्ष पूर्व हुए हत्या कांड में 6 आरोपियो में से दो महिला और चार पुरूष शामिल है, […]

You May Like

Play sound