रक्षाबंधन आज, बाजार में छाई रौनक

सीधी: रक्षाबंधन का पर्व आज शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। त्यौहार को लेकर बाजार में रौनक छायी है। रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर बाजार में राखी और मिठाई की दुकानें सजी हुई है।शुभ मुहूर्त में बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधेगी। इस पर्व का इंतजार बहने लंबे समय से करती है और कई दिनों पहले से तैयारियों में जुट जाती है। वहीं बाजारों में भी खासी रौनक बनी हुई है। त्यौहार को लेकर बाजार में जगह-जगह राखियों की दुकानें सजी है। बहनों के अपने भाईयों के घर पहुंचने के चलते बसों में भी भीड़ बनी है। सुबह से राखी, मिठाई, कपड़े, ज्वेलरी सहित अन्य उपहार की दुकानों में भीड़ थी। सुबह 9 से देर शाम तक बाजार में पैर रखने की जगह भी नजर नहीं आ रही थी। शहर में मिठाई की दुकानों पर खूब भीड़ रही। वहीं बहनों को उपहार देने के लिए साडियां, सलवार सूट, जींस, टी शर्ट सहित बच्चों के कपड़े की भी खूब बिक्री हो रही है। रक्षाबंधन के दिन बाजार आम जनों से गुलजार रहता है।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
राखी बांधने का मुख्य और श्रेष्ठ शुभ मुहूर्त सुबह 5:58 बजे से सुबह 9:48 बजे तक है। ज्योतिषियों के अनुसार राखी बांधने का मुख्य शुभ मुहूर्त में सर्वश्रेष्ठ समय सुबह 5:58 बजे से सुबह 9:48 बजे तक, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 बजे से दोपहर 12:53 बजे तक है। ध्यान रखने योग्य बातें यह है कि पूर्णिमा तिथि 28 अगस्त की सुबह 9:48 बजे तक ही है।

बाजार में बढ़ी भीड़, गांधी चौक से लालता चौक में लगता है जाम
रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर आज लोगों की भीड़ से मुख्य बाजार क्षेत्र पूरी तरह से गुलजार रहा। हालात यह थे कि गांधी चौक से लेकर लालता चौक तक भारी जाम की स्थिति दोपहर बाद से निर्मित रही। कुछ घंटे बाद मानस भवन से लेकर जाम की स्थिति निर्मित हो गई। त्यौहार के कारण दुकानदारों द्वारा सडक़ तक दुकानें सजा ली गई हैं।

Next Post

सब जेल हटा में भी रक्षाबंधन, उपहार में पौधे भेंट कर दिया गया पर्यावरण का संदेश

Fri Aug 28 , 2026
हटा/दमोह: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सब जेल हटा में भी जेल विभाग की गाइडलाइन के अनुसार सुरक्षा और पुख्ता व्यवस्थाओं के साथ त्योहार मनाया गया।सब जेल अधीक्षक नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में जेल और पुलिस स्टाफ की देखरेख में बहनों को कैदी भाइयों से मुलाकात कराई गई। बहनों ने […]

You May Like

मनोरंजन