हटा/दमोह: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सब जेल हटा में भी जेल विभाग की गाइडलाइन के अनुसार सुरक्षा और पुख्ता व्यवस्थाओं के साथ त्योहार मनाया गया।सब जेल अधीक्षक नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में जेल और पुलिस स्टाफ की देखरेख में बहनों को कैदी भाइयों से मुलाकात कराई गई। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और भाइयों ने रक्षा का वचन दिया।
इस बार खास बात यह रही कि बहनों को उपहार के बदले पौधे भेंट किए गए। यह दृश्य देखकर पर्यावरण संरक्षण और मन को शांति पहुंचाने का संदेश दिया गया।सब जेल अधीक्षक नागेंद्र सिंह विगत कई वर्षों से यहां पदस्थ हैं। उनके द्वारा हर वर्ष रक्षाबंधन और भाई दूज पर बेहतर व्यवस्थाएं की जाती हैं, ताकि कैदी और उनके परिजन त्योहार को सम्मान और शांति के साथ मना सकें।
