जापान में भारी हिमपात का अनुमान

टोक्यो, 30 जनवरी (वार्ता) जापान के पूर्वी क्षेत्रों में जारी शीत लहरों के तेज होने और बादल पर दबाव के बढ़ने के कारण शुक्रवार को भारी हिमपात होने के आसार हैं।

जापान के मौसम विभाग के अनुसार जापान के उत्तरी और पूर्वी क्षेत्र में जारी शीत लहरें और तेज हो गई हैं, जिससे यहां हिमपात होने का अनुमान है। जापान के निशियाज़ू और फुकुशिमा क्षेत्र में 23 सेंटीमीटर (सेमी), ओगुनि तथा यामागाटा क्षेत्र में 22 सेमी, आशिबेत्सु और होक्काइडो में 17 सेमी, नागाहामा और शिगा क्षेत्र में 16 सेमी तक आज स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11 बजे तक हिमपात हुआ।

अधिकारियों ने भारी हिमपात के दौरान होने वाले संभावित हिमस्खलन को लेकर नागरिकों के लिये चेतावनी जारी की है और आवागमन के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Next Post

हमास ने गाजा में एक बंधक को आईसीआरसी को सौंपा: आईडीएफ

Thu Jan 30 , 2025
यरूशलम 30 जनवरी (वार्ता) इजराइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने गुरुवार को पुष्टि की कि फिलिस्तीनी आंदोलन हमास ने गाजा पट्टी में एक बंधक को रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति (आईसीआरसी) को सौंपा है। अल जजीरा के प्रसारण के अनुसार इससे पहले दिन में हमास की सैन्य शाखा अल क़स्साम ब्रिगेड […]

You May Like