भोपाल प्रॉपर्टी गाइडलाइन 2026-27: 740 इलाकों में महंगी होगी जमीन, मेंडोरा-मेंडोरी में सबसे ज्यादा 65% की वृद्धि

भोपाल। जिला मूल्यांकन समिति की अंतिम बैठक सोमवार को आयोजित की गई जिसमें शहर की अचल संपत्तियों के दाम में बढ़ोत्तरी की गई है. यह बढ़ोत्तरी कहीं पर 3 प्रतिशत है तो कहीं पर 65 प्रतिशत तक की गई है. वहीं कुछ कालोनियों में संपत्तियों के दामों में विसंगति पाई गई थी जिसे बैठक के दौरान चर्चा कर दूर कर दिया गया. है. बैठक में प्राप्त 63 सुझावों पर तथ्यात्मक आधार पर चर्चा की गई. इनमें से 34 सुझावों को आंशिक रूप से स्वीकार, 4 सुझावों को पूर्ण रूप से मान्य, जबकि 22 सुझावों को अमान्य किया गया. गाइड लाइन 2026-27 में कुल 2177 स्थान शामिल हैं, जिनमें से लगभग 66 प्रतिशत में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है, इस तरह से 740 स्थानों की संपत्तियों में मूल्य की वृद्धि की गई. बैठक में कलेक्टर सहित जिला मूल्यांकन के विधानसभा सदस्य एवं दक्षिण-पश्चिम विधायक भगवानदास सबनानी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए तथा समिति के अन्य सदस्य के अलावा मुख्य कार्यपालन अधिकारी भोपाल विकास प्राधिकरण श्यामवीर सिंह, सहायक आयुक्त नगर निगम कीर्ति चौहान, एसडीओ वन अधिकारी धीरज सिंह चौहान, उप संचालक नगर एवं ग्राम निवेश हरिओम माहेश्वरी, भाड़ा नियंत्रण अधिकारी अजय शर्मा, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग राकेश निगम, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग प्रदीप चतुर्वेदी, उपायुक्त मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल सुश्री रीना सिंह, महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र सतेन्द्र कुमार, अधीक्षक भू-अभिलेख एवं डायवर्सन अनिल गव्हाड़े सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

पूरी कालोनी की एक ही दर

समिति के पास शिकायत और सुझाव आये थे कि अधिकतर कालोनियों की संपत्तियों की दर एक समान रखी गई है.मुख्य मार्ग और अंदर की कीमत अलग अगल है. और उसका उपयोग भी अलग अगल है जिस पर समिति ने चर्चा उपरांत तीन तरह की दर निर्धारित करने की बात बनी है.

20 से 65 प्रतिशत तक हुई वृद्धि

बैठक में गोल महल,अजीम मंजिल, सीटीओ कालोनी, लाऊखेड़ी, ग्राम पलासी, लांबाखेड़ा, नवीबाग, पंचवटी, अलार्क रेसिडेंसी, ग्राम भौंरी, नूर-उस-सबाह रेसिडेंसी कोहेफिजा, मेफेयर कॉलोनी, गोल्डन सिटी जाटखेड़ी, प्रेमपुरा भदभदा की संपत्तियों पर 20 से 40 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है. वहीं, मेंडोरा और मेंडोरी में 65 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है. जो शायद अभी तक के सबसे अधिक वृद्धि मानी जा रही है.

 

 

Next Post

वियतनाम में एक भोजनालय में आग लगने से दो लोगों की मौत

Tue Mar 24 , 2026
हनोई, 24 मार्च (वार्ता) दक्षिणी वियतनाम के हो ची मिन्ह शहर में सोमवार रात एक शाकाहारी भोजनालय में आग लगने से एक महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई। वियतनाम न्यूज़ एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जब आग लगी तो पीड़ित सो रहे थे। […]

You May Like