
ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर की लेडी जेसी विंग द्धारा “वीमेंस स्पोर्ट्स डे” का आयोजन शहर के “जीवाजी क्लब” में किया गया जिसमें संस्था की सभी लेडी जेसी सदस्यों द्धारा क्रिकेट, बैडमिंटन एवं तम्बोला खेला गया । कार्यक्रम में सभी सदस्य ड्रेस कोड के अनुसार व्हाइट टॉप और ब्लू , ब्लैक बॉटम में उपस्थित हुई । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी नेत्री खुशबू गुप्ता उपस्थित रहीं । क्रिकेट में बेस्ट बैट्समैन रानू गुप्ता, बेस्ट बॉलर श्वेता बिंदल, वीमेन ऑफ़ द मैच लेडी जेसी अलका ग्रोवर रहीं व बैडमिंटन में प्रथम पुरुस्कार राधिका विजयवर्गीय, द्वितीय पुरुस्कार अंजलि अचरा को दिया गया। वीमेन ऑफ़ द सीरीज लेडी जेसी सजल अग्रवाल रहीं ।
वीमेंस स्पोर्ट्स डे कार्यक्रम की सभी लेडी जेसी सदस्यों द्धारा सराहना की गई। इस अवसर पर संस्था से अध्यक्ष कपिल अग्रवाल , पूर्व लेडी जेसी चेयरपर्सन्स पारुल मेहरा, राधिका विजयवर्गीय, सुजाता अग्रवाल, रानू गुप्ता, वीणा अग्रवाल, अलका ग्रोवर, श्वेता बिंदल , लेडी जेसी चेयरपर्सन जेसिरेट शिवानी अग्रवाल, लेडी जेसी सचिव जेसिरेट मन्नत कामरा व बड़ी संख्या में लेडी जेसिरेट्स उपस्थित थी। कार्यक्रम समन्वयक लेडी जेसी अलका ग्रोवर, कार्यक्रम संयोजक लेडी जेसी हिमांशी गोयल व् कार्यक्रम के प्रभारी उपाध्यक्ष जेसी तरुण अग्रवाल थे ।
