24 घंटे बाद मिला युवक का शव, रपटा पार करते समय बहे थे मामा भांजे

रीवा,  रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र स्थित खैरा रपटा पार करते समय डूबे मामा-भांजे में मामा को ग्रामीणों ने सुरक्षित बचा लिया था, जबकि भांजे की तलाश जारी, रही घटना के 24 घंटे बाद भांजे का भी शव बरामद कर लिया गया है, रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरा में बीती शाम एक नाले का रपटा पार करते समय मामा और भांजे पानी के तेज बहाव में बह गए।

स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से मामा को तो सकुशल बचा लिया गया है, लेकिन भांजे का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।लापता युवक की पहचान अमन बाल्मीक के रूप में हुई है, जो रीवा के घोघर का निवासी है। अमन अपने मामा के साथ मुकुंदपुर जा रहा था, तभी खैरा गांव के पास यह हादसा हो गया था,

घटना की सूचना मिलते ही चोरहटा थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थी। लापता युवक अमन की तलाश के लिए एसडीईआरएफ की टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया था।पानी का बहाव तेज होने के कारण सर्चिंग में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना के करीब 24 घंटे बाद रेस्क्यू टीम ने कुछ ही दूरी पर अमन का शव बरामद कर लिया है जिसे पीएम के लिए अस्पताल ले जाया गया है ,

Next Post

संदिग्ध शराब कांड के बाद एक्शन में प्रशासन, दुकानें सील; नि:शुल्क इलाज के निर्देश

Sun Sep 6 , 2026
सागर। बण्डा क्षेत्र में संदिग्ध/अवैध जहरीली शराब के सेवन से प्रभावित हुए नागरिकों को त्वरित एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में दमोह लोकसभा क्षेत्र से सांसद राहुल सिंह लोधी, बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह, आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना सहित कलेक्टर श्रीमती […]

You May Like