CM ने आयुर्वेद दिवस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा कर प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य की कामना की

भोपाल: राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि जी का पूजन कर प्रदेशवासियों के स्वस्थ जीवन की कामना की।इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आयुर्वेद केवल एक चिकित्सा विज्ञान नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की कला भी है।

उन्होंने आयुर्वेद के महत्व और इसके प्राचीन ज्ञान को जीवन में अपनाने पर जोर दिया।डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से आयुर्वेदिक उपचार और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि इससे न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य भी सुदृढ़ होता है

Next Post

दिल्ली के ख्याला में सनसनीखेज हत्याकांड, एक महिला की मौत, दो घायल, आरोपी गिरफ्तार

Tue Sep 23 , 2025
नयी दिल्ली, 23 सितंबर (वार्ता) पश्चिमी दिल्ली के ख्याला थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस उपायुक्त दराड़े सरद भास्कर ने बताया कि जेजे कॉलोनी, ख्याला में हुई इस घटना में नुसरत (39) की हत्या कर दी गई जबकि दो अन्य […]

You May Like