ग्वालियर: 22 अगस्त को हीरा भूमिया मेले का आयोजन होगा। यह मेला नाका चंदबदनी और रामदास घाटी स्थित हीरा भूमिया मंदिर पर लगाए जाएंगे। यहां पर सर्पदंश एवं विष बेल के बंद काटे जाएंगे। रामदास घाटी मंदिर को लेकर बाबा श्री हरिभूमिया सिद्धपीठ न्यास के प्रधान न्यासी एमएल बाथम ने बताया कि मंदिर पर यह 95वे वर्ष का मेला लगेगा।
बंद काटने का आयोजन शाम 6 बजे से होगा। ऐसा ही आयोजन नाका चंद्रबदनी पर होगा। वहां की हीरा भूमिया समिति के अध्यक्ष दयाराम बघेल ने बताया कि यह आयोजन 100 वर्ष से हो रहा है। मेले में बड़ी संख्या में सर्प दंश और विष बेल से पीड़ित लोग पहुंचेंगे जिनके बंद काटे जाएंगे।
