भारत तिब्बत समन्वय संघ की जिला बैठक हुई 

बागली। शारदेय नवरात्रि के दूसरे दिन भारत तिब्बत समन्वय संघ की जिला बैठक बागली में संपन्न हुई। बैठक के दौरान प्रांतीय पदाधिकारी मनोज जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान जोधपुर से प्रकाशित होने वाली भारत तिब्बत समन्वय संघ सदस्यों की सूची प्रकाशन के लिए चर्चा की गई साथ ही नवरात्रि पर्व में नवीन सदस्यता अभियान शुरू करने की बात भी कही गई। बैठक में देवास जिला उपाध्यक्ष सुनिल योगी जिला मंत्री डी एल चौहान जिला सह संयोजक अरविंद सिंह लोधी बागली खंड अध्यक्ष मुकेश गोस्वामी, मुकेश गुप्ता सहित स्थानीय सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रांतीय पदाधिकारी मनोज जोशी ने बताया कि सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने के लिए कैलाश मानसरोवर मुक्ति आंदोलन का उद्देश्य बताना जरूरी है। लोगों की भावना धीरे-धीरे सनातन की ओर बढ़ रही है।

Next Post

एचडीएफसी लाइफ ने पहली तिमाही में दिखाई मज़बूत बढ़त, 12.1% की बाजार हिस्सेदारी हासिल की

Tue Sep 23 , 2025
एचडीएफसी लाइफ के लिए वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही अच्‍छी रही। कंपनी ने टॉपलाइन, नए बिज़नेस की वैल्यू और मार्जिन—तीनों में ही अच्छी बढ़त दर्ज की। इंडिविजुअल एनुअलाइज़्ड प्रीमियम इक्विवेलेंट (APE) सालाना आधार पर 12.5% बढ़ा, जो दो साल की सीएजीआर के लिहाज से 21% की मज़बूत ग्रोथ दर्शाता […]

You May Like