चोटिल पूजा वस्त्रकार, आशा शोभना डब्ल्यूपीएल से हुई बाहर

नयी दिल्ली 13 फरवरी (वार्ता) मुंबई इंडियंस (एमआई) की तेज गेंदबाज ऑलराउंडर पूजा वस्त्रकार और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की लेग स्पिनर आशा शोभना चोट के कारण वूमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 से बाहर हो गई हैं।

मलेशिया में अंडर-19 विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य रही परुनिका सिसोदिया और रेलवे की विकेटकीपर-बल्लेबाज नुजहत परवीन को क्रमशः एमआई और आरसीबी ने अपनी-अपनी टीमों शामिल किया है।

एमआई के मुख्य कोच चार्लोट एडवर्ड्स ने प्री-सीजन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पूजा वस्त्रकार के रिक्त स्थान को भरना एक चुनौती है। बाएं हाथ की स्पिनर सिसोदिया वस्त्रकार की जगह नहीं ले सकतीं, लेकिन उनका हालिया प्रदर्शन मुंबई के लिए उत्साहजनक है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार से डब्ल्यूपीएल का तीसरा संस्करण शुरु होने जा रहा है इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले वडोदरा, बेंगलुरु, लखनऊ और मुम्बई में खेले जायेंगे। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला कल गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जायेगा।

Next Post

कर्नाटक और झारखंड के दो दिन के दौरे पर जायेंगी मुर्मु

Thu Feb 13 , 2025
नयी दिल्ली 13 फरवरी (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को कर्नाटक और झारखंड के दौ दिन के दौरे पर जायेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय ने गुरूवार को बताया कि राष्ट्रपति शुक्रवार को आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा बेंगलुरु में आयोजित 10वें अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगी। शनिवार को वह […]

You May Like