अब क्षेत्रीय नागरिक संभालेंगे उद्यान की जिम्मेदारी

जबलपुर। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी ने नवाचार करते हुए अपने आवासीय परिसर स्थि‍त खाली स्थानों पर उद्यान को विकसित करते हुए इनकी जिम्मेदारी क्षेत्रीय नागरिक को दी है। पूर्व में खाली स्थानों पर रहवासियों द्वारा अनुपयोगी समान फेके जाते थे लेकिन अब यहां व्यवस्थि‍त उद्यान बनने से जहां पर्यावरण का संरक्षण हो रहा है, वहीं नागरिकों को इसकी देखरेख की जिम्मेदारी दी गई है।

पावर मैनेजमेंट कंपनी के इस नवाचार के अंतर्गत आज रामपुर गेट से 220 केवी सब स्टेशन नयागांव मुख्य मार्ग पर सहकार नगर के सामने दो उद्यानों का उद्घाटन किया गया। इन दो उद्यानों श्रीराम वाटिका एक व दो का सहकार नगर निवासी डा. संजय नागराज व उनके परिजन द्वारा एक वर्ष तक संरक्षण व संवर्द्धन किया जाएगा। डा. संजय नागराज ने अपने पिता की स्मृति में इन उद्यानों को गोद लिया गया है। उल्लेखनीय है कि‍ डा. नागराज के पिता मध्यप्रदेश विद्युत मण्डल के सेवानिवृत्त मुख्य अभ‍ियंता एसआर नागराज थे। उद्यान का उद्घाटन डा. संजय नागराज की माताजी गीता नागराज ने किया। इस अवसर पर पावर मैनेजमेंट कंपनी के कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन व प्रशासन राजीव गुप्ता, डा. भाग्यश्री नागराज, अधीक्षण अभ‍ियंता सिविल मुख्यालय धर्मेन्द्र वर्मा, कार्यपालन अभ‍ियंता सिविल मिलिन्द चौधरी, उद्यान सलाहकार ज्ञान सनोरिया व क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थ‍ित थे।

पावर मैनेजमेंट कंपनी के उद्यान नवाचार के अंतर्गत उद्यान में पौधे लगाकार जिम्मेदारी संभालने वाले नागरिक को देखभाल के लिए सौंपे जाते हैं। आज उद्घाटित श्रीराम वाटिका एक में 510 व श्रीराम वाटिका दो में 355 व‍िभ‍िन्न प्रजातियों जैसे हर्रा, बहेड़ा, बीजा, सिरस, कोसम, चिरहुत, चंपा, करंज व हल्दू के पौधे लगाए गए हैं। ये पौधे जापानी तकनीक मियावाकी पद्धति से लगाए गए हैं। डा. संजय नागराज व उनके परिजन एक वर्ष तक इन उद्यानों की एक वर्ष तक देखभाल करेंगे।

कार्यपालक निदेशक राजीव गुप्ता ने कहा कि नवाचार के अंतर्गत पावर मैनेजमेंट कंपनी द्वारा पांच उद्यानों की देखभाल की जिम्मेदारी क्षेत्रीय नागरिकों को देने का निर्णय लिया गया है। दो के बाद शेष तीन उद्यान की देखभाल की जिम्मेदारी देने का निर्णय शीघ्र लिया जाएगा।

Next Post

मंदसौर सहित आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा, जनजीवन प्रभावित

Tue Jan 13 , 2026
मंदसौर। आज प्रातः मंदसौर जिले एवं आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता अत्यंत कम हो गई। सड़कों पर कुछ ही मीटर की दूरी पर वाहन दिखाई नहीं दे रहे थे, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों व […]

You May Like