मां की हत्या करने वाला कलयुगी पुत्र गया जेल

जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक-7, गढिय़ा मोहल्ला में मां की हत्या करने वाले आरोपित पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है ।विदित हो कि गढिय़ा मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय करन कोल 25 मई को शराब के नशे में घर पहुंचा था। जिसने पत्नी क्रांति बाई कोल के साथ विवाद शुरू कर दिया और मारपीट पर उतारू हो गया।

करन की 64 वर्षीय मां गिरान बाई ने बीच-बचाव करने पहुंची और बहू का पक्ष लेते हुए बेटे को समझाने का प्रयास किया लेकिन करन कोल ने लोहे के पंखा का स्टैंड हाथ लेकर गुस्से में मां पर वार दिया। इसके बाद उसने सिर पर ताबड़तोड़ वार किए जिस कारण वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर गौरहा में दबिश देते हुये आरोपी करन कोल 30 वर्ष को गिरफ्तार किया। बुधवार को आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया है ।

Next Post

बिजली चोरी के मामलों में मीटर रीडरों की मिलीभगत, एक माह में 6 हुए ब्लैकलिस्ट

Thu May 28 , 2026
जबलपुर: शहर में पिछले दिनों बड़े पैमाने पर इंडस्ट्रियल और कमर्शियल कनेक्शनों में बिजली चोरी के मामले सामने आए हैं। इस पूरे मामले की समीक्षा के दौरान यह बात खुलकर प्रकाश में आई है कि संबंधित क्षेत्रों में तैनात कुछ मीटर रीडर भी इस गड़बड़ी में शामिल हैं। कंपनी के […]

You May Like