
भोपाल। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2025 के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी सराहनीय, अनुकरणीय और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री का अति-उत्कृष्ट सेवा पदक तथा उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए जाने की घोषणा की है। इन प्रतिष्ठित सम्मानों के लिए मध्यप्रदेश पुलिस के कई अधिकारी और कर्मचारी चयनित किए गए हैं।
अति-उत्कृष्ट सेवा पदक श्रेणी के अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर आरक्षकों तक कुल 123 अधिकारी और कर्मचारी चयनित किए गए हैं। प्रमुख चयनित अधिकारियों में पंकज कुमार श्रीवास्तव, विशेष पुलिस महानिदेशक, आर्थिक अपराध अन्वेषण/सतर्कता, पुलिस मुख्यालय, भोपाल; अवधेश कुमार गोस्वामी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, नगरीय पुलिस, भोपाल; दुर्ग विजय सिंह भदौरिया, पुलिस अधीक्षक, जोनल कार्यालय, विशेष शाखा, ग्वालियर; मलय जैन, पुलिस महानिदेशक के स्टाफ अधिकारी, मध्यप्रदेश; अमित सक्सेना, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक), पुलिस मुख्यालय, भोपाल; प्रीतम सिंह बालरे, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), निवास, जिला मंडला; विजय चौधरी, एसीपी, इंदौर तथा अनिल सिंह चौहान, निरीक्षक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला खंडवा शामिल हैं।
उत्कृष्ट सेवा पदक श्रेणी में कुल 146 अधिकारी और कर्मचारी चयनित किए गए हैं। प्रमुख पुरस्कार प्राप्त करने वालों में रुचि वर्धन मिश्र, पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन), पुलिस मुख्यालय, भोपाल; शियास ए., पुलिस महानिरीक्षक (साइबर), राज्य साइबर मुख्यालय, भोपाल; तरुण नायक, उप पुलिस महानिरीक्षक, एएनओ, पुलिस मुख्यालय, भोपाल; बिट्टू सहगल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला खरगोन; अरविंद कुमार दुबे, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, रेल मुख्यालय, भोपाल; अमित वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डिंडौरी; आशीष खरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, छिंदवाड़ा; उमेश कुमार शर्मा, अतिरिक्त सचिव, विधानसभा, भोपाल; शाहिद अहमद, उप पुलिस अधीक्षक, मप्र पुलिस अकादमी, भोपाल; ऋतुराज गुप्ता और सत्येंद्र कुमार वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक, क्यूडी शाखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल; सतीश चतुर्वेदी, उप पुलिस अधीक्षक, मंडला; प्रकाश मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), रेहटी, जिला सीहोर तथा रत्नेश तोमर, सहायक सेनानी, 14वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, ग्वालियर शामिल हैं।
पुलिस मुख्यालय ने बताया कि ये सम्मान राज्य में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने में अधिकारियों और कर्मचारियों की निष्ठा, पेशेवर दक्षता और निरंतर सेवा का प्रतीक हैं।
