सिंधिया के दौरे को लेकर साडा अध्यक्ष ने गांव-गांव में पीले चावल देकर दिया न्योता

ग्वालियर। साडा क्षेत्र में प्रस्तावित देश के प्रथम इंटीग्रेटेड टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) को लेकर ग्वालियर में तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के 20 सितंबर को टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के स्थल निरीक्षण को लेकर प्रशासन और साडा की ओर से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया दे दिया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा ने शनिवार को स्वयं मोर्चा संभालते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क किया।

अशोक शर्मा ने सिगौरा, कुलैथ, मेहदपुरा और महेश्वरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों को पीले चावल देकर 20 सितंबर को होने वाले भव्य आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि ग्वालियर को मिलने वाली इस महत्वपूर्ण सौगात से जुड़े कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी सहभागिता दर्ज कराएं।

जनसंपर्क के दौरान साडा अध्यक्ष ने ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास और प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन को लेकर भी संवाद किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना ग्वालियर के औद्योगिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और इससे क्षेत्र में उद्योग तथा रोजगार के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त होने की उम्मीद है। इसी जनसंपर्क अभियान के दौरान अशोक शर्मा ने कुलैथ स्थित प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ जी के मंदिर में पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे के बाद साडा अध्यक्ष साडा कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली।

*बड़े स्तर पर होगा आयोजन*

20 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सिंधिया साडा क्षेत्र में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के स्थल का निरीक्षण करेंगे। उनके साथ विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के भी मौजूद रहने की संभावना है। निरीक्षण के दौरान परियोजना से संबंधित तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी। कार्यक्रम के पश्चात केंद्रीय मंत्री की पत्रकार वार्ता भी प्रस्तावित है।

Next Post

स्टंटबाजी पड़ी भारी: पेटलावद पुलिस ने तेज रफ्तार कार चालक पर की सख्त कार्रवाई, वसूला 9000 रुपये का जुर्माना

Sat Sep 19 , 2026
पेटलावद। थाना क्षेत्र में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हाल ही में पुलिस के पास एक कार (क्रमांक MP09WL9000) का वीडियो सामने आया था, जिसमें चालक अपने दोस्तों को गाड़ी में बैठाकर बीच सड़क पर खतरनाक स्टंट कर […]

You May Like