जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत तेवर रोड, त्रिपुरी सुंदरी के पास स्थित फार्म हाउस से 11 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 17 साल की नाबालिक लडक़ी की लाश 12 जून को फार्म हाउस के पास ही बनी पानी की टंकी में पड़ी मिली थी। परिजनों ने पड़ोस में ही रहने वाली एक महिला पर हत्या का आरोप लगाया हैं। पुलिस मर्ग कायम कर हत्या, आत्महत्या समेत हादसे के एंगल पर तफ्तीश कर रही हैं हालांकि अब तक पुलिस किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी हैं जांच में तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विदित हो कि रामराज केवट 38 वर्ष निवासी मूलत: ग्राम अमलिया थाना सगरा जिला रीवा का प्रहलाद वंशोर की नर्सरी ग्राम तेवर में चौकीदारी का काम करता है बेटी कुमारी वंदना केवट 17 वर्ष 07 माह की 11 जून को बिना बताये कहीं चली गई थी। अज्ञात पर बहला फुसलाकर ले जाने की आशंका जाहिर करते हुए परिजनों ने भेड़ाघाट थाने मेें अज्ञात के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज कराया था। 12 जून शुक्रवार सुबह लगभग 7-30 बजे प्रहलाद वंशोर की फर्म में बनी पानी की टंकी में देखा तो उसकी बेटी कुमारी वंदना का शव पानी में उतराता मिली थी।
परिजनों ने पड़ोसी महिला पर हत्या का आरोप लगाया था। बरगी सीएपी अंजुल मिश्रा ने बताया कि शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में बालिका की मौत पानी में डूबने से होने बताया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने पड़ोस मेेें रहने वाली महिला पर हत्या का आरोप लगाया है जिससे भी पूछताछ की गई है फिलहाल हत्या जैसी बात सामने नहीं आई हैं मामले की विस्तृत जांच जारी है हर एंगल पर पुलिस जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्यवाही होगी।
