भाजपा सरकार ने युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कियाः नायक

इंदौर: दुनिया एआई से भविष्य बना रही है, मध्यप्रदेश का युवा परीक्षा की अनिश्चितता से लड़ रहा है. भाजपा सरकार पेपर लीक से लेकर बेरोजगारी तक युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है. आज बड़ा सवाल यह नहीं है कि हमारे बच्चे कितने पढ़ रहे हैं, बल्कि सवाल यह है कि हमारी शिक्षा व्यवस्था उन्हें भविष्य के लिए कितना तैयार कर रही है.
उक्त बात पूर्व मंत्री और प्रदेश मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने कही. कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश नायक आज प्रेस क्लब में चाय पर चर्चा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक, भर्ती प्रक्रिया, बेरोजगारी, युवाओं के अधिकार, शिक्षा में वैचारिक हस्तक्षेप और भाजपा  दोहरे मापदंड अपना रही है. नायक ने कहा कि आज पूरी दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स मंटम कॉपम्युटिंग, बायोटेक्नोलॉजी और नई तकनीकों की तरफ तेजी से बढ़ रही है. दुनिया के विश्वविद्यालय भविष्य की नौकरियां और भविष्य की तकनीक तैयार कर रहे हैं, लेकिन मध्यप्रदेश विश्वस्तरीय उच्च शिक्षा संस्थानों में भाजपा सरकार की गलत नीतियों से बहुत पिछड़ गया है.
नायक ने कहा कि आज दुनिया का बच्चा एआई सीख रहा है, कोडिंग सीख रहा है, नई तकनीक बना रहा है और स्टार्ट अप खड़े कर रहा है. प्रदेश का युवा वर्षों तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगा हुआ है. कभी परीक्षा की तारीख बदलती है, कभी परिणाम अटकता है, कभी भर्ती प्रक्रिया विवादों में आती है और कभी पेपर लीक या परीक्षा में गड़बड़ी की खबरें सामने आती हैं. जिन बच्चों ने सालों मेहनत की है, उसके लिए पेपर लीक सिर्फ एक खबर नहीं है, बल्कि उसके जीवन के कई वर्षों की मेहनत की चोरी है. यह शिक्षा व्यवस्था नहीं बल्कि योग्यता के साथ भाजपा सरकार का अन्याय है.
उन्होंने कहा कि छात्रों की गूंज सिर्फ कार्यक्रम नहीं, व्यवस्था से सवाल, योग्यता बनाम पहुंच, मेहनत बनाम नकल और रोजगार बनाम बेरोजगारी की लड़ाई है. 19 सितंबर को इंदौर में युवा इन्हीं सवालों के साथ अपनी आवाज बुलंद करेगा. इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश चौकसे, गिरधर नागर, प्रमोद द्विवेदी, कनुप्रिया सत्तन, हिमानी सिंह, हर्ष जैन ,अमित चौरसिया, आनंद कासलीवाल उपस्थित थे.

Next Post

यूपीआई शुल्क अमेरिकी दबाव का परिणाम : कांग्रेस

Wed Sep 16 , 2026
नयी दिल्ली, 16 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि अमेरिका भारत पर शत-प्रतिशत शुल्क लगाने की तैयारी करने के साथ ही भारतीय प्रवासियों के खिलाफ सख्त कदम उठा रहा है लेकिन मोदी सरकार ने अमेरिकी दबाव में यूपीआई पर शून्य एमडीआर की व्यवस्था खत्म कर शुल्क लगाने का रास्ता […]

You May Like