मंत्री लखन पटेल से आनंद विभाग छोड़ अन्य सभी विभाग वापस लिए गए

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बुधवार सुबह उज्जैन और इंदौर दौरे पर रवाना होने से पहले बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया। राज्य सरकार ने मंत्री लखन पटेल से आनंद विभाग को छोड़कर उनके पास मौजूद अन्य सभी विभागों का प्रभार वापस ले लिया है।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र से जुड़े विवाद में लखन पटेल द्वारा उनके समर्थन में सामने आने और पशुपालन विभाग में तबादलों के विवाद के बाद की गई है। इस मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में लगातार चर्चा चल रही थी। सरकार के इस फैसले को अनुशासन और जवाबदेही के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।हालांकि, सरकार की ओर से इस संबंध में अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।

Next Post

दो छात्र गुटों में खूनी संघर्ष, जमकर पथराव, कई घायल

Wed Jul 15 , 2026
ग्वालियर: शहर में यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र स्थित पटेलनगर में शहर के एक बड़े कोचिंग संस्थान के बाहर छात्रों के 2 गुटों में जमकर मारपीट एवं पथराव हुआ। मारपीट में कई छात्र घायल हुए हैं। इत्तला मिलते ही यूनिवर्सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp […]

You May Like