तेज रफ्तार ट्राला ने ली कलेक्ट्रेट कर्मचारी की जान, पत्नी – बेटी गंभीर

जबलपुर: सिहोरा थाना‌ अंतर्गत उलदना ब्रिज के समीप शुक्रवार को अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रॉला ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। भीषण सड़क हादसे में कलेक्ट्रेट कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब मृतक अपनी पत्नी और दो साल की मासूम बेटी के साथ बाइक पर सवार होकर स्लीमनाबाद जा रहा था।पत्नी और मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।
सिहोरा थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को से मिली जानकारी के अनुसार मूलतः स्लीमनाबाद निवासी रमाकांत नामदेव जबलपुर में शासकीय क्वार्टर में पत्नी बच्ची के साथ रहता था और कलेक्ट्रेट में भृत्य के पद पर पदस्थ था शासकीय अवकाश होने के चलते हुए वे अपनी पत्नी रश्मी और दो वर्षीय बेटी के साथ मोटरसाइकिल से स्लीमनाबाद जा रहा था जैसे ही वे उलदना ब्रिज के समीप पहुँचा तो सामने से आ रहे एक ट्रॉला के चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए उन्हें सीधी टक्कर मार दी।

हादसा इतना जबरदस्त था कि रमाकांत तिवारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, उनकी पत्नी रश्मी और दो साल की मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कलेक्ट्रेट कर्मचारी की मौत से शोक की लहर दौड़ गई है।

Next Post

एक्ट्रेस नहीं, फैशन डिजाइनर बनना चाहती थीं रानी मुखर्जी, ऐसे बनीं बॉलीवुड की स्टार

Sat Mar 21 , 2026
रानी मुखर्जी कभी फैशन डिजाइनर बनना चाहती थीं, लेकिन किस्मत ने उन्हें बॉलीवुड की स्टार बना दिया। उन्होंने ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘मर्दानी’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाई। रानी मुखर्जी आज बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं, लेकिन उनका सफर उतना आसान नहीं था जितना अक्सर […]

You May Like