सांप को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित, पत्नी की मौत, पति घायल

हटा/दमोह.गैसाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया.घटना गुरुवार सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच इटवा छक्का के पास हरदुआ उमराव मोड़ पर हुई.प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार नामदेव पिता मोतीलाल नामदेव (40 वर्ष) निवासी घटनवारा, थाना गुनौर, जिला पन्ना अपनी पत्नी कल्पना नामदेव (30 वर्ष) के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे.इसी दौरान सड़क पर अचानक एक सांप आ गया. उसे बचाने के प्रयास में राजकुमार ने मोटरसाइकिल को मोड़ा, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

हादसे में मोटरसाइकिल के पीछे बैठी कल्पना नामदेव सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट आई.दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तत्काल निजी वाहन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हटा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.दुर्घटना में राजकुमार नामदेव को भी चोटें आई हैं.घटना की सूचना मिलने पर गैसाबाद थाना के प्रधान आरक्षक तुलसीराम पटैल व आरक्षक संदीप कुर्मी मौके पर पहुंचे और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई की.पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

घटना से मृतका के परिजनों व गांव में शोक का माहौल है. अचानक हुई इस दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया.

Next Post

वीर पहाड़िया ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने कश्मीर वेकेशन की कुछ ख़ास खूबसूरत तस्वीरें

Thu Jun 11 , 2026
मुंबई, 11 जून (वार्ता) अभिनेता वीर पहाड़िया ने अपने कश्मीर ट्रिप की कुछ खास झलकियां सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें उन्होंने वादियों के बीच बिताए खूबसूरत पलों की झलक दिखाई है। पोस्ट को बेहद सिंपल रखते हुए वीर ने कैप्शन में सिर्फ […]

You May Like