पीथमपुर में नए उद्योगों को भूमि आवंटित

इंदौर:एमपीआईडीसी द्वारा औद्योगिक विकास के लिए आज पीथमपुर इंडस्टि्रयल एरिया के सेक्टर-7 में विभिन्न कंपनियों को 27 हैक्टेयर से ज्यादा जमीन आवंटित की गई है. उक्त जमीन पर करीब 19 सौ करोड़ से ज्यादा का निवेश होने की संभावना है. साथ ही 18 सौ लोगों को रोजगार मिलेगा.आर्थिक एवं औद्योगिक इकोसिस्टम प्रदेश के हर भाग में विकसित करने के तहत एमआईपीडीसी ने पीथमपुर सेक्टर-7 में 7 औद्योगिक इकाइयों को 27.35 हैक्टेयर जमीन आवंटित की है.

इसमें मेटल प्रोसेसिंग, फर्निचर, फूड प्रोसेसिंग, बीओपीपी फिल्म, टेक्सटाईल एवं एफ.आई.बी.सी. क्षेत्र की कंपनियां शामिल है. उक्त इकाइयों द्वारा लगभग 1911 करोड़ रुपए के निवेश तथा 1,797 रोजगार दिए जाने का प्रस्ताव है. उक्त सात इकाईयों में जापानी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश वाली कंपनी टोपान स्पेशिलिटी फिल्मस भी शामिल है, जिसके द्वारा 950 करोड़ रुपए का निवेश एवं 332 लोगों को रोजगार दिया जाएगा.

अभी तक पीथमपुर सेक्टर-7 में कुल 24 औद्योगिक इकाइयों को 279.48 हेक्टेयर भूमि आवंटित की जा चुकी है. इन इकाइयों द्वारा प्रस्तावित निवेश बढ़कर 10,606 करोड़ रुपए तक पहुँच गया है. इससे इंदौर जिले के औद्योगिक इकोसिस्टम के तहत उद्योगों के रूप में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए भी नए अवसर पैदा होंगे. सेक्टर-7 के प्रथम चरण का विकास कार्य 457 करोड़ की लागत से किया जा रहा है. इसके तहत सड़क, जलापूर्ति, विद्युत, ड्रेनेज सहित आधारभूत सुविधाओं का निर्माण कार्य चल रहा है.

Next Post

अग्नि सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने पर कई भवन सील

Thu Jun 25 , 2026
इंदौर: शहर में नगर निगम ने अग्नि सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने पर कई भवन सील करने की कार्रवाई की. आज नगर निगम ने शहर में 18 कोचिंग , लाइब्रेरी, औद्योगिक भवनों को सील किया. अभी तक नगर निगम अग्नि सुरक्षा व्यवस्था नहीं करने वाले 151 भवन सील कर चुका है.शहर […]

You May Like