निजी हॉस्पिटल संचालक ने प्रभारी सिविल सर्जन पर लगाए अवैध वसूली के आरोप, थाने में दिया आवेदन

राजगढ़: जिला चिकित्सालय के प्रभारी सिविल सर्जन पर जिले के कुरावर स्थित एक निजी हॉस्पिटल के संचालक ने अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाते हुए, इस संबंध में कुरावर थाने में आवेदन दिया है.जानकारी के अनुसार कुरावर स्थित श्री देव जनरल हॉस्पिटल के संचालक ने अवैध पैसों की मांग का आरोप लगाया है. हॉस्पिटल के संचालक डॉ. प्रेम नारायण गुर्जर ने हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी फुटेज को सार्वजनिक किया है. उनका कहना है कि अस्पताल मेरे नाम से पंजीकृत है. जिस पर आज दिनांक तक किसी भी प्रकार की अनियमितताएं या किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं है.
राजगढ़ का काम छोड़कर पहुंचे कुरावर
आश्चर्यजनक बात यह है कि सिविल सर्जन राजगढ़ में कामकाज छोड़कर कुरावर के निजी हॉस्पिटल का निरीक्षण करने जा पहुंचे जबकि इसका उनको कोई अधिकार नहीं है, जांच का अधिकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी को है. हॉस्पिटल के संचालक का कहना है कि डॉ.
जिला विकिन्द्यालय राजगढ़ (म.प्र.)
रजनीश शर्मा देर रात कुरावर पहुंचे और दबाव बनाया, जबकि डॉ रजनीश शर्मा को निरीक्षण का कोई अधिकार नहीं है. उन्होंने हॉस्पिटल संचालक से कहा कि राजगढ़ आकर मिलो, नहीं तो एफआईआर हो जाएगी, कथित तौर पर कहा गया कि पैसे लेकर आना, नहीं तो मैं खुद आ रहा हूं. जबकि शासन के निर्देश अनुसार निजी अस्पतालों की जांच का अधिकार जिला स्वास्थ्य अधिकारी को है, बावजूद इसके, प्रभारी सिविल सर्जन द्वारा अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर कार्रवाई की गई.
सुर्खियों में रह चुके हैं डॉ. शर्मा
डॉ. रजनीश शर्मा का बैतूल का कार्यकाल भी विवादास्पद रहा है. वह आरोपो से घिर रहकर सुर्खियों में रहे है. कुरावर के निजी हॉस्पिटल संचालक द्वारा थाने में आवेदन देकर संबंधित पर कार्यवाई की मांग की है.

Next Post

भोपाल जिले के लिए वर्ष 2026 में चार स्थानीय अवकाश, गैस त्रासदी बरसी भी शामिल

Fri Jan 2 , 2026
भोपाल: वर्ष 2026 में भोपाल जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। प्रस्ताव के अनुसार जिले में कुल चार अवसरों पर स्थानीय अवकाश रखने की अनुशंसा की गई है। प्रस्तावित अवकाशों में 14 जनवरी 2026, बुधवार को मकर संक्रांति, 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी, 19 अक्टूबर […]

You May Like