भोपाल: वर्ष 2026 में भोपाल जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। प्रस्ताव के अनुसार जिले में कुल चार अवसरों पर स्थानीय अवकाश रखने की अनुशंसा की गई है।
प्रस्तावित अवकाशों में 14 जनवरी 2026, बुधवार को मकर संक्रांति, 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी, 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को महानवमी शामिल है। इसके अलावा भोपाल गैस त्रासदी बरसी दिवस को भी स्थानीय अवकाश के रूप में प्रस्तावित किया गया है, जो केवल भोपाल शहर के लिए लागू होगा।
प्रशासन का मानना है कि इन स्थानीय पर्वों और स्मृति दिवस को ध्यान में रखते हुए अवकाश घोषित करने से आमजन को सुविधा मिलेगी।
