सीएम डॉ यादव ने इंदौर में सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन, 528 मकानों को मिली वैधता

इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को इंदौर की तुलसी नगर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-5 में सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत देते हुए 528 मकानों को वैध किए जाने की घोषणा भी की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। सड़क निर्माण से क्षेत्र में आवागमन बेहतर होगा और नागरिकों को सुविधाएं मिलेंगी।

Next Post

ओबामा ने ट्रंप के नीतियों की आलोचना की

Fri Jun 19 , 2026
शिकागो, 19 जून (वार्ता) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने यहां ‘ओबामा प्रेसिडेंशियल सेंटर’ के उद्घाटन समारोह के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों पर परोक्ष रूप से निशाना साधा। इतिहास का जिक्र करते हुए श्री ओबामा ने गुरुवार को ‘कोई राजा या शासक नहीं, कोई दास या प्रजा […]

You May Like