सात राज्यों की विधानसभा के पीठासीन अधिकारियों की कल भोपाल में बैठक

भोपाल: देश की विधानसभाओं में गठित होने वाली समितियों की प्रणाली की समीक्षा हेतु मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में सात राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों की एक समिति गठित की गई थी। यह समिति राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले पीठासीन सम्मेलन में गठित की गई थी। इस समिति की प्रथम बैठक सोमवार को मध्‍यप्रदेश विधानसभा सचिवालय भवन में आयोजित की जा रही है।

बैठक में उत्तरप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, हिमाचल विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया,सिक्किम विधानसभा अध्यक्ष मिंगमा नोरबू शेरपा, ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष श्रीमति सुरमा पाढ़ी एवं पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी भाग लेंगे। बैठक में विधान मंडलों में समिति प्रणाली की समीक्षा की जाएगी एवं उन्‍हें सुदृढ़ बाने पर विचार मंथन होगा।

रविवार को इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने बैठक की तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि विधानसभा की समितियों की प्रणाली की समीक्षा हेतु यह पहली बैठक आयोजित की जा रही है। इसी को आधार बनाकर नई व्यवस्था देशभर के राज्यों में लागू करने हेतु बैठक के मिनट्स लोकसभा में प्रस्तुत किये जाएंगे।

Next Post

SDERF तथा होमगार्ड की टीम ने सोन नदी में फंसे गोवंश को सुरक्षित नदी पार कराया

Sun Jul 13 , 2025
सीधी :एसडीईआरएफ और होमगार्ड सीधी के द्वारा कड़ी मेहनत और सूझबूझ के साथ सोन नदी के जोगदहा घाट में लगभग 25 की संख्या में फसे समस्त गौवंशों को नदी पार करवा दिया गया। गौवंशों को पार करवाने के पश्चात पूरी टीम को रोप लेडर के माध्यम से दोबारा पुल के […]

You May Like