खाचरौद को मिली विकास की सौगात, सीएम डॉ यादव ने 74 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन जिले के खाचरौद में विकास कार्यों की झड़ी लगाते हुए 48.51 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 25.84 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र को कई बड़ी सौगातें देने के साथ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 35.40 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण किया।

साथ ही 9 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले संयुक्त तहसील कार्यालय भवन का भूमि-पूजन किया गया। इसके अलावा लगभग 11.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण तथा 5 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से बने जनपद पंचायत भवन का भी लोकार्पण किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने जहां-जहां लीलाएं की हैं, उन सभी स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है।

उन्होंने वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में समर्पित किए जाने की घोषणा भी की।मुख्यमंत्री ने नागदा-खाचरौद-जावरा तक फोरलेन सड़क निर्माण के लिए 5000 करोड़ रुपये की बड़ी घोषणा की। साथ ही उज्जैन, इंदौर, रतलाम, शाजापुर, देवास और धार को मिलाकर मेट्रोपॉलिटन सिटी विकसित किए जाने की जानकारी दी। खाचरौद में एक आधुनिक स्टेडियम निर्माण की घोषणा भी मुख्यमंत्री द्वारा की गई।

Next Post

सांसद खेल महोत्सव से खिलाड़ियों का मोह भंग क्यों....?

Fri Jan 2 , 2026
महाकौशल की डायरी अविनाश दीक्षित फिट इंडिया एवं खेलो इंडिया की राष्टीय संकल्पना को धरातल पर साकर करने और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे द्वारा कही गई जबलपुर से अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के बाहर निकलने की बातों के साथ 3 दिवसीय सांसद खेल महोत्सव रानीताल ग्राउंड में संपन्न […]

You May Like