मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत द्वारका–सोमनाथ यात्रा रवाना

दमोह: 21 सितम्बर को तीर्थयात्रियों को लेकर द्वारका–सोमनाथ यात्रा ट्रेन दमोह रेल्वे स्टेशन से रात्रि 11 बजे रवाना हुई। इस अवसर पर प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।
उन्होंने तीर्थ यात्रियों को पुष्प गुच्छ भेटकर तीर्थ यात्रा की शुभकामनाएं दी। तीर्थ यात्रा के लिए दमोह जिले से 468 यात्रियों को तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया गया। विशाल सर पर भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता रेलवे विभाग के प्रबंधक मुकेश सराफ, एडीएम राजेश मोहन त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति, तहसीलदार उमेश तिवारी, रघुनंदन चतुर्वेदी, धनीराम गौड़, थाना प्रभारी कोतवाली मनीष कुमार, राजस्व निरीक्षक अभिषेक जैन, पटवारी,आरपीएफ सागर टीआई,आरपीएफ थाना प्रभारी दमोह सारस्वत के अलावा और भी पुलिस बल मौजूद रहा।

बता दे कि 468 यात्रियों के साथ 10 पर्यवेक्षक, पुलिसकर्मी, डॉक्टर भी साथ में गए हैं।

Next Post

'द पैराडाइज' के तीसरे गाने 'अंजाना अंजानी' का ऑडियो रिलीज

Tue Sep 22 , 2026
मुंबई, 22 सितंबर (वार्ता)दक्षिण भारतीय अभिनेता नानी और कायडू लोहार अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द पैराडाइज’ के तीसरे गाने ‘अंजाना अंजानी’ का ऑडियो रिलीज हो गया है।श्रीकांत ओडेला निर्देशित फिल्म के इस रोमांटिक गीत को अनिरुद्ध रविचंदर ने संगीतबद्ध किया है, जबकि इसके बोल रितेश जी राव ने लिखे हैं। रितेश […]

You May Like