अंडर-19 विश्वकप: स्कॉटलैंड ने बनाये अमेरिका के खिलाफ 236 रन

हरारे, 26 जनवरी (वार्ता) थियो रॉबिन्सन (83) और मनु सारस्वत (41) की शानदार पारियों के दम पर स्कॉटलैंड ने सोमवार को अंडर-19 विश्वकप के 16वें मुकाबले में अमेरिका के खिलाफ 236 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। आज यहां स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 236 रन बनाये। ओली पिलिंगर और थियो रॉबिन्सन की सलामी जोड़ी ने स्कॉटलैंड के लिए पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। 10वें ओवर में रायान ताज ने ओली पिलिंगर (23) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। दूसरे विकेट के रूप में रोरी ग्रांट (10) रन बनाकर आउट हुये।

इसके बाद मनु सारस्वत ने थियो रॉबिन्सन की जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 89 रन जोड़े। 34वें ओवर में ऋत्विक अप्पिडी ने शतक की ओर बढ़ रहे थियो रॉबिन्सन को आउट कर स्कॉटलैंड को बड़ा झटका दिया। थियो रॉबिन्सन ने 101 गेंदों में आठ चौके और एक छक्का लगाते हुए 83 रनों की पारी खेली। अगली ही गेंद पर मैक्स चैपलिन बिना खाता खोले ही रनआउट हो गये। ओली जोन्स (चार), कप्तान थॉमस नाइट (13), फिनले जोन्स (10), जेक वुडहाउस (28) रन बनाकर आउट हुये। 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर उत्कर्ष श्रीवास्तव ने श्रेयस टेकाले (सात) को आउट किया। अमेरिका की ओर से ऋत्विक अप्पिडी ने चार विकेट लिये। रायान ताज को तीन विकेट मिले। शिव शनि और उत्कर्ष श्रीवास्तव ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

टी-20 विश्वकप से पहले भारतीय टीम खेल सकती है दक्षिण अफ्रीका के साथ एक अभ्यास मैच

Mon Jan 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 जनवरी (वार्ता) कप्तान सूर्यकुमार की अगुवाई वाली भारतीय टीम सात फरवरी से शुरु होने वाले टी-20 विश्वकप से पहले दक्षिण अफ्रीका के साथ एक अभ्यास मैच खेल सकती हैं।  क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के सूत्रों ने […]

You May Like