
मुलताई। पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर लल्लूप्रसाद बारपेटे, हेमंत मायवाड नांदकुड़ी एवं भोला मायवाड़ बोरपेण्ड के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गये। पांसे ने सभी के गले में गमछा डालकर उनका स्वागत किया। उल्लेखनीय है की हेमंत मायवाड़ एवं भोला मायवाड़ करीब 40-50 वर्षो से भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता थे।
इस अवसर पर ब्लाक प्रभारी मनोज मालवे, पूर्व सरपंच ऋशिकेश ईवने बोरपेण्ड, पवन सोलंक, नगर पालिका अध्यक्ष आमला नितिन गाडरे, प्रदीप कोकाटे, पंजाबराव खण्डाग्रे खेड़ीकोर्ट, ज्ञानू धोटे दतोरा इत्यादि उपस्थित थे।
