पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन, एके-47, राइफल से हर्ष फायर

जबलपुर। अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी के पर्व पर आज पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने पूरे विधि विधान से मंत्रोच्‍चार के बीच और हवन अनुष्‍ठान कर शस्‍त्रों की पूजा की। आईजी प्रमोद वर्मा, डीआईजी अतुल सिंह, कलेक्टर राघवेन्‍द्र सिंह व एसपी संपत उपाध्‍याय भी शस्‍त्र पूजा में शामिल हुए। एके-47, इंसास राइफल से हर्ष फायर भी हुआ। इस अवसर पर मंत्री श्री सिंह ने कहा कि विजयादशमी पर शस्‍त्रों की पूजा हमारी संस्‍कृति का प्रतीक है। श्री सिंह ने जिले के सभी नागरिकों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा क‍ि भारत की प्राचीन परंपरा व संस्कृति में शास्त्र और शस्त्र दोनो के पूजन का विधान है।

Next Post

प्रेमपुरा घाट पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हो रहा, कल सुबह तक चलेगा सिलसिला

Thu Oct 2 , 2025
भोपाल। विजयादशमी पर्व पर आज प्रेमपुरा घाट पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। भक्तजन श्रद्धा और आस्था के साथ माता दुर्गा की झांकियों को विसर्जन के लिए ला रहे हैं। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा घाट गूंज उठा। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन […]

You May Like