नशा मुक्त युवा फार विकसित भारत अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

दमोह। युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर मेरा युवा भारत (MY Bharat), दमोह द्वारा नशा मुक्त युवा – विकसित भारत अभियान के अंतर्गत युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने एवं उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन छात्र सर्व कल्याण समिति दमोह के सहयोग से किया गया।

जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के अंतर्गत कविता गायन में प्रथम गौरव राठौर, द्वितीय साक्षी रजक, तृतीय देवांश दुबे चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम उर्वशी वेद, द्वितीय हेमश्री अहिरवार, तृतीय नायला बानो, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम संस्कृति विश्वकर्मा, द्वितीय सौम्या पांडे, तृतीय प्रशांत कुर्मी रील मेकिंग में प्रथम अनुराग जाटव, द्वितीय शिवांश पटेल, तृतीया निवेश भी प्रसाद नुक्कड़ नाटक में प्रथम सरदार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह, द्वितीय शासकीय केशवराम पांडे विद्यालय दमोह, तृतीय शासकीय पीजी कॉलेज दमोह समूह गायन में प्रथम एमएलबी स्कूल दमोह, द्वितीय एमएलबी स्कूल दमोह, तृतीय शासकीय केशवराम राम पांडे विद्यालय दमोह , समूह नृत्य में प्रथम मुक्ति मंच दमोह , द्वितीय शासकीय केशवराम पांडे विद्यालय दमोह, तृतीय शासकीय पीजी कॉलेज दमोह नए स्थान प्राप्त किया जिन्हें प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा के माध्यम से नशा मुक्ति और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटैल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू कटारे, जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फूलपगारे, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, कोषाध्यक्ष सुरेश पटैल, गायत्री परिवार जिला समन्वयक बीपी गर्ग, मंडल अध्यक्ष रमाकांत बाजपेई, राजेन्द्र चौरसिया, जिला युवा अधिकारी रोहित यादव, लेखापाल तेज खान सहित अनेक गणमान्य जनों की उपस्थिति रही। अतिथियों ने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा सकारात्मक गतिविधियों के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं समन्वय छात्र सर्व कल्याण समिति अध्यक्ष कृष्णा पटैल द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम के अंत में डॉ. जितेंद्र चौधरी, शासकीय पी.जी. कॉलेज, दमोह द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया गया।

 

कार्यक्रम में युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही तथा विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से नशा मुक्त युवा और विकसित भारत का प्रभावी संदेश दिया गया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Next Post

शिवगंगा की भव्य कावड़ यात्रा में गूंजा ‘बम-बम भोले’ का जयघोष, देवझिरी से झाबुआ तक शिवमय हुआ वातावरण

Mon Aug 10 , 2026
झाबुआ। सावन मास के दूसरे सोमवार को शिवगंगा समग्र ग्राम विकास परिषद् झाबुआ द्वारा ‘मेरा गांव, मेरा तीर्थ, संपूर्ण समृद्धिशाली गांव’ के संकल्प के साथ कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। प्राचीन तीर्थ स्थल देवझिरी से शुरू हुई यात्रा ढोल-मांदल की थाप और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष के साथ झाबुआ […]

You May Like