शाजापुर जिले के ग्राम भदौनी के शासकीय स्कूल में एक शर्मनाक घटना सामने आई।

शाजापुर : सहायक शिक्षक संजय उपाध्याय ने शराब के नशे में धुत होकर स्कूल में जमकर हंगामा मचाया। शिक्षक की इस करतूत से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। डर के मारे बच्चे स्कूल से भाग गए और महिला शिक्षिकाएं भी सहम गईं।

 

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत शिक्षा विभाग को इस मामले की सूचना दी। जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर (बीआरसी) योगेश भावसार जांच के लिए गांव पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया, जिसे जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा जाएगा।

 

बीआरसी योगेश भावसार ने बताया कि शिक्षक के इस अशोभनीय व्यवहार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी पंचनामा मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। यह घटना शिक्षा व्यवस्था पर एक गंभीर सवाल खड़ा करती है, जहां एक शिक्षक का इस तरह का व्यवहार न केवल बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, बल्कि शिक्षा के पवित्र मंदिर की गरिमा को भी ठेस पहुंचाता है।

Next Post

विधायक ने जमीन में बैठकर सुनी लोगों की समस्या 

Tue Feb 11 , 2025
रीवा नवभारत त्योंथर विश्राम गृह में मंगलवार को त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी राज द्वारा जन सुनवाई का आयोजन किया गया,इस बार अधिकांश समय विधायक ने जमीन पर बैठकर समस्या सुनी। समस्याओं को लेकर विधायक बेहद गंभीर नजर आए।जनता दरबार में आए लोगों की समस्याओं को उन्होंने सुना और कई समस्याओं […]

You May Like