जबलपुर: गोहलपुर अंतर्गत चंडालभाटा के पास फ्लाईओवर में बाइक सवार दो शातिर बदमाशों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए उनके गले से सोने की चेन छीन ली। हालांकि, इस छीना-झपटी में आधी चेन महिला के दुपट्टे में फंसकर बच गई, जबकि बदमाश आधा हिस्सा लेकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस प्रकरण दर्ज कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हुलिए के आधार पर संदिग्धों की तलाश कर रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शीतलामाई घमापुर निवासी 52 वर्षीय श्रीमती संध्या रावत अपनी बहू मान्सी रावत के साथ एक्टिवा से माढ़ोताल बजरंगनगर से वापस अपने घर लौट रही थीं। जैसे ही वे चंडालभाटा फ्लाईओवर की चढ़ाई पर पहुँचीं, पीछे से आए मोटर साइकिल सवार दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया।
चेहरे पर बांधा था कपड़ा, घूरकर डराया-
पीड़िता ने बताया कि बाइक चलाने वाले युवक की उम्र करीब 30-35 वर्ष थी, जिसने सफेद शर्ट पहनी थी और चेहरे पर लाल कपड़ा बांध रखा था। पीछे बैठे युवक ने काली शर्ट और सफेद नकाब लगा रखा था। बदमाशों ने जैसे ही झपट्टा मारा, चेन टूट गई। चेन का एक बड़ा हिस्सा महिला के दुपट्टे में ही अटक गया, लेकिन बदमाश आधा टुकड़ा छीनने में सफल रहे। वारदात के बाद बाइक चालक महिला को घूरकर डराते हुए फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
