दतिया में फिर उपचुनाव, 29 सितंबर को वार्ड-1 में वोटिंग, दो पंचायतों में होगा सरपंच का चुनाव

दतिया: जिले में एक बार फिर उपचुनाव होने जा रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्थानीय निकायों और पंचायतों के रिक्त पदों को भरने के लिए उप-निर्वाचन 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।दतिया नगरपालिका के वार्ड क्रमांक-1 में पार्षद पद के लिए उपचुनाव होगा। इसके अलावा दो ग्राम पंचायतों में सरपंच और जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 35 पंच पदों के लिए भी मतदान कराया जाएगा।

दतिया नगरपालिका के वार्ड-1 के पार्षद कल्लू कुशवाहा की 31 मार्च को हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पार्षद का पद खाली हो गया था। अब 6 महीने बाद इस वार्ड में नए पार्षद का चुनाव होगा। नामांकन 8 सितंबर से शुरू होंगे। नामांकन की अंतिम तारीख 15 सितंबर है। 16 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 18 सितंबर को नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। वार्ड-1 के लिए 29 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतगणना और नतीजों की घोषणा 3 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से होगी।
सेंवढ़ा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत इटौंदा में निर्वाचित सरपंच के आकस्मिक निधन के बाद पद खाली है। यहां नए सरपंच के साथ खाली पड़े वार्ड पंच के पदों पर भी चुनाव होगा। भांडेर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत लहार हवेली में भी सरपंच पद के लिए उपचुनाव होगा। यहां निवर्तमान सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान हुआ था। अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद सरपंच को पद से हटा दिया गया था। अब रिक्त पद पर नए सरपंच का चुनाव कराया जाएगा।

जिले की अलग-अलग ग्राम पंचायतों में खाली पड़े 35 पंच पदों के लिए भी उपचुनाव होगा। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन 8 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे। 15 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नामांकन जमा किए जा सकेंगे। 16 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 29 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

Next Post

बारिश से बेहाल होंगे कई राज्य, यूपी-बिहार-उत्तराखंड से ओडिशा तक IMD का बड़ा अलर्ट, 7 राज्यों में बाढ़ का खतरा

Wed Sep 2 , 2026
नयी दिल्ली, देशभर के 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 7 राज्यों में अचानक बाढ़ की संभावना जताई जा रही है। इसके लिए IMD ने खास चेतावनी जारी की है। 2 सितंबर, 2026 को, पूरे भारत में मौसम का मिजाज गंगा के मैदानी इलाकों वाले […]

You May Like