भोपाल। विश्व शांति, मानव कल्याण और सर्वजन मंगल की भावना के साथ जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) के तत्वावधान में 9 अप्रैल को विश्व नवकार महामंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर भारत सहित विश्व के 108 देशों में एक साथ नवकार महामंत्र का जाप किया जाएगा। भोपाल में यह आयोजन जवाहर चौक जैन मंदिर परिसर में प्रातः 7:30 से 9:30 बजे तक होगा। जीतो के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत जैन एवं सचिव वैभव चौधरी सीए ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से इस महाअनुष्ठान में शामिल होने का आग्रह किया है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के साथ गणमान्य नागरिकों की भागीदारी रहेगी। इस दौरान सुनील जैन, मनोज पारेख एडवोकेट सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
