
रामपुरा। नगर के मध्य बादीपूरा मोहल्ला निवासी शब्बीर पिता मुबारक हुसैन उम्र 50 वर्ष जो की वर्तमान में तहसील कार्यालय रामपुरा में कोटवार के पद पर कार्यरत थे एवं अपनी पूरी जिम्मेदारी से सेवा दे रहे थे उन्होंने अज्ञात कारणो के चलते गत रात्रि फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, आज प्रातः परिवारजन शासकीय चिकित्सालय रामपुरा लाए गए जहां प्राथमिक जांच की गई, जिसमें वह मृत पाया तत्पश्चात शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम का रामपुरा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दि है।
