दुष्कर्म के आरोपी आसाराम ने करवाया इंदौर में मेडिकल चेकअप

इंदौर: दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा आसाराम बापू गुरुवार को इंदौर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचा. अचानक हुए इस मूवमेंट से अस्पताल में हलचल बढ़ गई. कड़ी सुरक्षा के बीच उसे साइड गेट से अंदर ले जाया गया.सुबह करीब 10 बजे पहले 10 से 15 अनुयायी अस्पताल पहुंचे और अंदर व्यवस्थाएं बनाने में जुट गए. पिछली बार मुख्य गेट पर भीड़ बढ़ने के चलते इस बार उनकी एंट्री साइड गेट से कराई गई. कार से पहले अनुयायी उतरे, फिर उसे सहारा देकर नीचे उतारा.

व्हीलचेयर देने की कोशिश की गई, लेकिन वह सहारा लेकर धीरे धीरे अंदर चला गया. एक अनुयायी ने बताया कि बापू की तबीयत में परेशानी के चलते उसे जांच के लिए लाया है. अस्पताल में उसका मेडिकल चेकअप और जरूरी जांचें करवाई गई है. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और बाहरी लोगों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रही. अस्पताल परिसर में कुछ अनुयायी आपस में बात कर रहे हैं, कि बापू दिन भर इंदौर में ही रुकेंगे, मगर अधिकारिक रुप से कोई भी बोलने को तैयार नहीं है

Next Post

बॉलीवुड गानों में अश्लीलता और डबल मीनिंग बोल पर छिड़ा महासंग्राम, 'सरके चुनर' विवाद के बाद दिग्गज गीतकारों ने सेंसरशिप और ओटीटी कंटेंट पर उठाए तीखे सवाल

Thu Apr 2 , 2026
मुंबई | फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर’ को लेकर उपजे विवाद ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कला की मर्यादा पर नई बहस छेड़ दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की सख्ती और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से गाने को हटाए जाने के बाद सीबीएफसी (CBFC) के अध्यक्ष प्रसून जोशी […]

You May Like