सेंट पीटर्सबर्ग, 02 फरवरी (वार्ता/शिन्हुआ) रूसी पुलिस ने लेनिनग्राद क्षेत्र में यूक्रेन से संचालित हो रहे कॉल सेंटर को बंद करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। रूस के पश्चिम में यह दूरसंचार केंद्र यूक्रेन के जालसाज़ संचालित कर रहे थे। रूसी गृह मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि इस संबंध में सेंट पीटर्सबर्ग से दो संदिग्ध गिरफ्तार किये गये हैं। जांचकर्ताओं का मानना है कि दोनों संदिग्ध यूक्रेन में मौजूद कॉल सेंटरों से अगस्त 2025 से संपर्क में थे। वे अंतरराष्ट्रीय कॉल लगाने के लिये सिम बॉक्स का इस्तेमाल कर रहे थे, जो कॉल करने वाले की पहचान और लोकेशन छिपा लेता है। पुलिस ने कहा कि यह कॉल सेंटर हर दिन 5000 से ज्यादा लोगों को धोखाधड़ी वाली कॉल करता था। अधिकारियों ने संदिग्धों को सेंट पीटर्सबर्ग, लेनिनग्राद और रूस के दूसरे हिस्सों में चल रहे 50 आपराधिक मामलों से जोड़ा है। छानबीन के दौरान पुलिस ने 19 मोबाइल फोन और 3500 से ज्यादा सिम कार्ड जब्त किये हैं।
Next Post
कोस्टा रिका चुनाव में लौरा फ्रनांडीज़ ने किया जीत का दावा
Mon Feb 2 , 2026
सैन होज़े, 02 फरवरी (वार्ता/ शिन्हुआ) कोस्टा रिका की सत्तारूढ़ सॉवरेन पीपल पार्टी की उम्मीदवार लौरा फर्नांडीज़ ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 48.3 प्रतिशत मत प्राप्त कर पहले ही दौर में चुनाव जीत लिया। सर्वोच्च निर्वाचन अधिकरण […]

You May Like
-
3 months ago
इंदौर नगर निगम का 8455 करोड़ का बजट पेश
-
9 months ago
कंटेनर की चपेट मे आये दो डाक कर्मियो की मौत
-
11 months ago
कांवड़ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
-
11 months ago
मोरवा पुलिस ने 39 हजार लीटर अवैध डीजल जब्त किया
