जीतू पटवारी पर भड़के मंत्री सिलावट

कहा: कांग्रेस के पास सिर्फ आरोप लगाने का काम, जनता ने भाजपा पर जताया भरोसा

ग्वालियर: शुक्रवार को ग्वालियर पहुंचे जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर जमकर निशाना साधा। पटवारी ने इंदौर में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया था। पटवारी के आरोपों का करारा जवाब देते हुए सिलावट ने कहा कि कांग्रेस के पास निराधार आरोप लगाने के अलावा कोई काम नहीं बचा है।

उन्होंने 2023 के विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि जनता ने 163 सीटें देकर भाजपा में अपना विश्वास जताया है। लोकसभा में भी प्रदेश की सभी 29 सीटें भाजपा की झोली में हैं। डॉ. अंबेडकर के कथित अपमान के मुद्दे पर सिलावट ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने ही बाबा साहेब को लोकसभा का सदस्य नहीं बनने दिया, जबकि भाजपा हमेशा से उनका सम्मान करती आई है।

इसी दौरान मंत्री सिलावट ने ग्वालियर के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी ली। बैठक में सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को जल्द आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त और विभिन्न विभागों के प्रमुख मौजूद रहे।

Next Post

राहुल गांधी पर विजय शाह का कटाक्ष... वे और उनके पिता कभी कुंभ नहीं गए

Sat Jan 18 , 2025
ग्वालियर: कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनके परिवार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि कुंभ हमारी सांस्कृतिक विरासत है, लेकिन राहुल गांधी और उनके पिता राजीव गांधी कभी कुंभ में नहीं गए।मंत्री शाह ने डॉ. अंबेडकर का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना […]

You May Like