राहुल गांधी पर विजय शाह का कटाक्ष… वे और उनके पिता कभी कुंभ नहीं गए

ग्वालियर: कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनके परिवार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि कुंभ हमारी सांस्कृतिक विरासत है, लेकिन राहुल गांधी और उनके पिता राजीव गांधी कभी कुंभ में नहीं गए।मंत्री शाह ने डॉ. अंबेडकर का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही डॉ. अंबेडकर को उनके पहले चुनाव में हराया और उनकी कई योजनाओं को भी खत्म किया।

उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा अंबेडकर जी का दिल से सम्मान करती है, जबकि पूरा देश राहुल गांधी को नकार चुका है। शाह ने सहरिया आदिवासियों के कल्याण को लेकर घोषणा की कि सहरिया समुदाय को पोषण आहार, बेहतर चिकित्सा सुविधाएं, राशन और प्रति माह 1500 रुपए की सहायता दी जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 30 तारीख के बाद एक भी सहरिया इन योजनाओं से वंचित रहा, तो संबंधित कलेक्टर को सीधे भोपाल बुलाया जाएगा। मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Next Post

लैंगिक समानता पर संगोष्ठी कार्यशाला

Sat Jan 18 , 2025
ग्वालियर: माधव विधि महाविद्यालय और माधव शिक्षा महाविद्यालय द्वारा लैंगिक समानता पर संगोष्ठी कार्यशाला का आयोजन किया गया।प्रमुख वक्ता डॉ गीतांजली बोहरे सा. प्रा. माधव शिक्षा महाविद्यालय द्वारा बताया गया कि पुरुष और महिला के बीच समानता तब विद्यमान होती है जब दोनों लिंग सत्ता और प्रभाव के वितरण में […]

You May Like