सतना: जिला सैनिक कल्याण कार्यालय सतना में सोमवार को भूतपूर्व सैनिकों एवं आश्रितों का सम्मेलन हुआ। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल मुनीन्द्र त्रिपाठी (से.नि.) ने उनकी समस्याएं सुनीं और आईसीआईसीआई बैंक टीम ने स्पर्श पोर्टल, पेंशन, दस्तावेजीकरण व जीवन प्रमाण से जुड़ी जानकारी दी।
इसके बाद पेड मां के नाम अभियान अंतर्गत फलदार, छायादार और सजावटी पौधे लगाए गए। कर्नल त्रिपाठी 13 अगस्त को सुबह 11.30 बजे तहसील कोटर में भूतपूर्व सैनिकों व विधवाओं से मुलाकात कर समस्याएं सुनेंगे। सभी से उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।
