नीमच:स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश शासन द्वारा 11 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में जिले के सभी पुलिस कार्यालयों, थानों व चौकियों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्वयं एसपी, एएसपी, डीएसपी व स्टाफ ने सफाई कर परिसर को स्वच्छ बनाया। अभियान का उद्देश्य लोगों को तिरंगा फहराने, देशभक्ति की भावना जगाने और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।
