छतरपुर में सांसद शर्मा ने की प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत और ग्राम सड़क योजना की समीक्षा

छतरपुर। सांसद बीडी शर्मा ने जिला पंचायत सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दिशा बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य जिले में लागू जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करना और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देना था।

सांसद बीडी शर्मा ने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचे और कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे।

उन्होंने बताया कि केबिनेट मंत्री वीरेंद्र खटीक आज टीकमगढ़ में होने के कारण बैठक में उपस्थित नहीं हो पाए, इसलिए उन्होंने स्वयं बैठक लेकर सभी योजनाओं की समीक्षा की। सांसद ने सभी जनप्रतिनिधियों से सक्रिय भागीदारी और योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का आह्वान किया।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने योजना कार्यों की वर्तमान स्थिति पर जानकारी दी और सांसद द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार आगे की रणनीति तय की गई।

 

Next Post

ट्रम्प ने ओवल ऑफिस में प्रधानमंत्री शहबाज, फील्ड मार्शल मुनीर की मेजबानी की

Fri Sep 26 , 2025
वाशिंगटन डीसी, 26 सितंबर (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार सुबह वाशिंगटन डीसी स्थित ओवल ऑफिस में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की मेजबानी की। यह जानकारी डॉन ने दी। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा बैठक के बाद जारी एक बयान में कहा गया […]

You May Like