70 बसों की जांच में निकली सुरक्षा खामियां, आरटीओ ने दिए सुधार के निर्देश

जबलपुर: शहर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) ने बड़ा अभियान चलाते हुए विभिन्न स्कूलों की बसों की सघन जांच की। अभियान के तहत एमएम इंटरनेशनल, ज्ञान गंगा ऑर्चिड स्कूल और लिटिल वर्ल्ड स्कूल की करीब 60 से 70 बसों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान बसों में इमरजेंसी गेट, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, पैनिक बटन और सीसीटीवी कैमरों जैसी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से पड़ताल की गई।

उड़नदस्ता प्रभारी राजेंद्र साहू ने बताया कि कई बसों में सुरक्षा संबंधी कमियां पाई गईं, जिन्हें गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्कूल प्रबंधन को जल्द सुधार के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सख्त चेतावनी भी जारी की गई है और लिखित नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
नाबालिग छात्रों को वाहन चलाने प्रतिबंध
प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्राइवेट वैन और एलपीजी वाहनों में स्कूली बच्चों का परिवहन न किया जाए। इसके अलावा नाबालिग छात्रों को बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के दोपहिया वाहन चलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
कार्यवाही में ये रहे मौजूद
इस कार्रवाई में आरटीओ रिंकू शर्मा, उड़नदस्ता प्रभारी राजेंद्र साहू, उप निरीक्षक अक्षय पटेल, परिवहन आरक्षक आशुतोष मोघे, निमिषा तिवारी, उमाशंकर उपाध्याय, वंदना परतेती, पीयूष मंडावी, सारंग धर महाले, सत्यनारायण भांगरे, धीरज खरे, धर्मेंद्र तोमर, सरबजीत सिंह और शंकर झारिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

रेलवे स्टेडियम में होगी चौकें और छक्कों की बरसात

Fri Apr 10 , 2026
जबलपुर: वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (डबलूसीआरईयू) व आल इंडिया रेलवेमैंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के तत्वावधान में गुरूवार 9 अप्रैल की शाम से अंतर विभागीय 10-10 क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ। इस दौरान रेल कर्मचारी अपनी-अपनी ड्यूटी के साथ-साथ क्रिकेट के मैदान पर भी चौकों-छक्कों की बरसात कर लोगों को […]

You May Like