जबलपुर: वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (डबलूसीआरईयू) व आल इंडिया रेलवेमैंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के तत्वावधान में गुरूवार 9 अप्रैल की शाम से अंतर विभागीय 10-10 क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ। इस दौरान रेल कर्मचारी अपनी-अपनी ड्यूटी के साथ-साथ क्रिकेट के मैदान पर भी चौकों-छक्कों की बरसात कर लोगों को एंटरटेन करेंगे। इस प्रतियोगिता में जबलपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों, डिपो की 32 टीमें भाग ले रही हैं.
इस संबंध में डबलूसीआरईयू के मंडल सचिव कामरेड रोमेश मिश्रा ने बताया कि रेल कर्मचारी की लाइफ काफी व्यस्तता होती है, उसके पास रेलवे की ड्यूटी के दौरान अपने मनोरंजन के लिए वक्त नहीं मिल पाता है इसी व्यस्तता भरी जिंदगी के बीच कुछ पल खेल मैदान में मनोरंजन का मंच देने का निर्णय डबलूसीआरईयू-एआईआरएफ ने किया है जिसके तहत प्रतिवर्षानुसार इस साल भी गुरूवार 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक रेलवे के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से सुसज्जित 32 टीमें मैदान में एक-दूसरे का जबर्दस्त मुकाबला करेंगी और जमकर चौकों -छक्कों की बरसातें होंगी
