जयंत-शक्तिनगर मार्ग का 24 घंटे में हुई गड्ढा भराई और मरम्मत

नवभारत इम्पैक्ट शक्तिनगर। रोड में गड्ढा या गड्ढे में रोड, इसी सवाल के साथ प्रकाशित हुई खबर का असर महज 24 घंटे में नजर आ गया। शक्तिनगर-जयंत मार्ग पर मैत्री द्वार के पास मुख्य सड़क पर बने डेढ़ फीट गहरे और छह फीट लंबे जानलेवा गड्ढे को आखिरकार भर दिया गया है।

खबर प्रकाशित होने के बाद जिला अधिकारी सोनभद्र ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों और एनसीएल दुद्धिचुआ परियोजना प्रबंधन को निर्देश जारी किए। इसके बाद कुछ ही घंटों में मरम्मत कार्य शुरू हुआ और न सिर्फ गड्ढा भरा गया, बल्कि आसपास की टूटी सड़क को भी दुरुस्त कर दिया गया। स्थानीय नागरिकों और राहगीरों में इस त्वरित कार्रवाई से राहत की भावना देखी गई। महीनों से जिस समस्या को लेकर शिकायतें अनसुनी हो रही थीं, उसकी खबर आने के बाद जिम्मेदार तंत्र ने सक्रियता दिखाई। लोगों ने प्रशासन, मीडिया और एनसीएल दुद्धिचुआ प्रबंधन का आभार जताते हुए उम्मीद जताई है कि आगे भी सड़क और जन समस्याओं को लेकर ऐसे ही सजगता बनी रहेगी।

Next Post

छतरपुर से दमोह जा रही यात्री बस पलटी, 15 गंभीर घायल, एक मृत।

Fri Jul 18 , 2025
शाहगढ़ 18 जुलाई। सागर जिले के शाहगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरापुर के पास साठिया की घाटी के नीचे यात्री बस के पलटने से 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। वही हादसे में बस के हेल्पर की मौत हो गई , घायलों का शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक […]

You May Like